डियूटी में शराब का सेवन कर सार्वजनिक स्थान पर अभद्रता करने वाला मुख्य आरक्षी निलम्बित

*जौनपुर दिनांक – 08.12.2019*

*➡थाना मड़ियाहूँ का औचक निरीक्षण के दौरान गैर हाजिर उ0नि0 लाईनहाजिर, आरक्षी का कटा एक दिन का वेतन* 
जौनपुर। श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा रात्रि में थाना मडियाहूं का औचक निरीक्षण  किया गया जिसमें रात्रि अधिकारी उपनिरीक्षक सुरेंद्र दुबे ड्यूटी पर मौजूद नही मिले जिन्हें एसपी सर द्वारा लाइन हाजिर किया गया तथा cctns ड्यूटी में लगे आरक्षी रत्नेश कुमार ड्यूटी पर मौजूद नही मिले जिनका 1 दिवस का वेतन कटौती हेतु आदेशित किया गया।
मुख्य आरक्षी अनिल कुमार सिंह थाना मड़ियाहूँ की डियूटी दिनांक 6.12.19 को का0 संतोष कुमार यादव के साथ बलथ यूनियन बैक पर लगायी गयी थी, किन्तु मुख्य आरक्षी डियूटी पर न जाकर विलम्ब से पहुचा जहाँ पर पूर्व से आरक्षी संतोष कुमार यादव मौजूद थे। इस मुख्य आरक्षी द्वारा शराब के नशे में धुत होकर आरक्षी संतोष कुमार यादव से सार्वजनिक स्थान पर जनता के समक्ष दुर्व्यवहार किया गया। जिसपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा कार्यवाही करते हुए मुख्य आरक्षी अनिल कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया गया ।


Popular posts